Breaking News

गोबर खाद को लेकर झगड़ा, बुजुर्ग किसान का सिर फोड़ा


हनुमानगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मलकोका में स्थित एक नोहरे में गोबर खाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। नोहरे के मालिक, बुुजुर्ग किसान के सिर में ईंट मार कर घायल कर दिया गया। अन्य लोगों ने बीच बचाव करके उसे बचाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुजुर्ग अजमेर सिंह ने रिपोर्ट दी कि वार्ड नम्बर 2 में मेरा नोहरा है। यहां मैं पशुओं का गोबर एकत्रित करता हूं। पड़ौसी प्रीतम सिंह गोबर पर अपने घर का कूड़ा कचरा डाल देता है। मैं नोहरे से एक ट्रॉली गोबर खाद लेकर खेत चला गया। दूसरी ट्रॉली लेने आया तो प्रीतम सिंह ने लोडर वाले से कहाकि यह खाद तो मेरी है। 

No comments