Breaking News

दुकान से पांच लाख रुपए की नगदी चोरी


श्रीगंगानगर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में सी ब्लॉक स्थित एक दुकान से अज्ञात चोर पांच लाख रुपए की नगदी चोरी करके ले गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार श्री नंदटैक स्टोर के संचालक मोहित अग्रवाल पुत्र नंदकिशोर निवासी सत्यमनगर ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर गल्ले मेें रखी पांच लाख रुपए की नगदी चोरी कर ली। मुकदमे की जांच एएसआई गुरमेल सिंह को सौंपी गई है। 

No comments