फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर एमईएस में नौकरी ज्वाइन करने पहुंच गया युवक
श्रीगंगानगर के हनुमानगढ़ का एक युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर मिल्ट्री इंजीनियर्स सर्विस मुख्यालय (एमईएस) श्रीगंगानगर में नौकरी ज्वाइन करने के लिए पहुंच गया। प्रशासनिक अधिकारी ने नियुक्ति पत्र को देख कर पड़ताल शुरू की, तो वह फर्जी निकला। इसके बाद युवक वहां से खिसक गया। जवाहरनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एमईएस के प्रशासनिक अधिकारी बलराज सिंह ने रिपोर्ट दी कि विगत 28 अपे्रल को चेरीज कालड़ा पुत्र करण कालड़ा निवासी वार्उ नम्बर 24 नई आबादी गली नम्बर 2 हनुमानगढ़ टाउन ऑफिस में आया। चेरीज कालड़ा ने इंजीनियर इन चीफ शाखा सैन्य अभियंता सेवा महानिदेशक कश्मीर हाउस, राजाजी मार्ग 56 एपीओ द्वारा नियुक्ति पत्र की फोटो कॉपी प्रस्तुत की। जांच करने पर यह नियुक्ति पत्र फर्जी पाया गया।

No comments