Breaking News

कोटा में एनएच-52 पर पलटी 21 यात्रियों से भरी निजी बस, 3 लोग गंभीर घायल


राजस्थान में आज सुबह कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर ढेह कस्बे के निकट एक तेज रफ्तार निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच यात्रियों को बस से निकाला। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे जिनमें कई लोग घायल हो गए।
यात्रियों के अनुसार बस नागपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान सहरावदा बस स्टैंड के पास ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस अनबैलेंस होकर पलट गई। 

No comments