मशीन में रोल नंबर मैच होने पर ही मिलेगी फ्री सुविधा
रोडवेज बसों में मिलने वाली मुफ्त यात्रा की सुविधा का फायदा अब सीधे तौर पर नहीं मिलेगा। राजस्थान रोडवेज ने इस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए एक नया नियम लागू किया है।
अब अगर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा देने के लिए रोडवेज बस में फ्री सफर करना है, तो उन्हें यात्रा से कम से कम 36 घंटे पहले रोडवेज के 'प्रतियोगी परीक्षार्थी पंजीयन पोर्टलÓ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना ही होगा। अगर कोई अभ्यर्थी तय समय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है, तो उसे मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं दिया जाएगा और उसे सामान्य यात्री की तरह टिकट के पूरे पैसे देने होंगे।

No comments