Breaking News

प्रॉपर्टी मार्केट में बड़ा उछाल, 3 महीने में 24 प्रतिशत महंगे हो गए मकान


ईरान संकट, एआई के बढ़ते प्रभाव और नौकरियों में हो रही छंटनी जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, भारत का रियल एस्टेट मार्केट मजबूती से खड़ा है। प्रॉपटाइगर की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के 8 प्रमुख शहरों में इस साल जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान आवास बाजार में घरों की कीमतों में 3 से 24 फीसदी तक की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। 
आईटी सिटी बैंगलुरु में इस तिमाही में सबसे तेज ग्रोथ देखी गई, जहां प्रॉपर्टी की कीमतें 24 फीसदी बढ़कर 9,785 रुपए प्रति वर्ग फुट पर पहुंच गई हैं।

No comments