भारतीय सेल अनिवार्यता से सोलर कंपनियां परेशान - 1 जून से लागू होगा डीसीआर नियम
सरकार ने फैसला किया है कि 1 जून से ऐसे सोलर मॉड्यूल ही मान्य होंगे, जिनमें इस्तेमाल होने वाले सोलर सेल भारत में ही बने हों। इसे डीसीआर कहा जाता है। यानी अब विदेश से आए सोलर सेल लगाकर बने मॉड्यूल वाले प्रोजेक्ट्स को कमीशन की अनुमति नहीं मिलेगी। समस्या यह है कि भारत में अभी बहुत कम कंपनियां सोलर सेल बनाती हैं। देश में सिर्फ 5-6 बड़ी कंपनियां ही सेल मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं, जबकि 150 से ज्यादा छोटी और मध्यम कंपनियां विदेश से आने वाले सेल पर निर्भर हैं, जो बड़ी कंपनियां भारत में सेल बनाती भी हैं, वे अपने उत्पादन का ज्यादातर हिस्सा खुद के सोलर प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल कर लेती हैं।

No comments