राजस्थान में मौसम का बड़ा यू-टर्न, जून के पहले सप्ताह में भी कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर
राजस्थान में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके असर से आगामी दिनों में तेज आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी। 29 मई से लेकर 31 मई तक राजस्थान के कई जिलों में मौसम का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।

No comments