Breaking News

वाहनों की चैकिंग के दौरान आरटीओ गार्ड को कुचलकर भागा ट्रेलर चालक


राजस्थान के पाली जिले में देर रात जाडन टोल नाके पर ट्रेलर चालक ने आरटीओ के गार्ड को कुचल दिया। हादसे में गार्ड रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रेलर चालक मौके से भाग छूटा। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मौके से भागे ट्रेलर चालक को पुलिस ने नाकेबंदी कर सोजत में दबोचा लिया। पुलिस अब पकड़े गए ट्रेलर चालक से पूछताछ में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार घटना पाली जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर जाडन टोल प्लाजा के पास रात करीब 1:00 बजे की है।

No comments