Breaking News

भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ दुर्ग की पहाडिय़ों में लगी भीषण आग, आबादी तक पहुंची लपटें


भीलवाड़ा जिले के ऐतिहासिक कस्बे माण्डलगढ़ में बीती देर रात अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. यह आग माण्डलगढ़ के ऐतिहासिक प्राचीन दुर्ग और मुख्य आबादी क्षेत्र के बीच स्थित पहाड़ी के घने जंगलों में भड़की. सुबह करीब 4 बजे, जब स्थानीय लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तब अचानक ऊंची उठती आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखकर बस्ती में चीख-पुकार मच गई और दहशत का माहौल बन गया. सूखी झाडिय़ों और तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आबादी की तरफ बढऩे लगी.

No comments