Breaking News

ज्वेलरी शॉप से जेवरात चोरी करने आया लंगूर


उदयपुर में एक ज्वेलरी शॉप में काले रंग का लंगूर चोरी करने आया। लंगूर ने दुकान के पिछले हिस्से से खिड़की को तोड़ते हुए अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सका। दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में लंगूर का मुखौटा पहना ये चोर और उसके दो साथी नजर आए है।
नयागांव में प्रियदर्शी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। देर रात लंगूर का मुखौटा पहनकर एक चोर और दो अन्य मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान के बाहर आए। तीनों ने दुकान के पिछले हिस्से की खिड़की तोडऩे की कोशिश की और अंदर घुसने की कोशिश की। 

No comments