वायु सेना की निगरानी में पहुंचेगा नीट पेपर
नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद केंद्र सरकार परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए नए विकल्पों पर विचार कर रही है. सूत्रों के अनुसार आगामी 21 जून को होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों के इस्तेमाल पर मंथन किया गया है.
सरकार का लक्ष्य परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या लीक की आशंका को रोका जा सके.

No comments