Breaking News

चौमूं में 11 जगह पकड़ी बिजली चोरी:3.40 लाख का जुर्माना लगाया, जारी रहेगा अभियान


चौमूं उपखंड क्षेत्र में बिजली निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है।  इस दौरान चौमूं शहर, करणी वाटिका, भोजलावा, गणेश नगर और मोरीजा सहित आसपास के कई इलाकों में बिजली चोरी के मामले सामने आए। जांच में लगभग 11 स्थानों पर लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए।
बिजली निगम की टीम ने मौके पर ही संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के प्रकरण दर्ज किए। इन सभी पर कुल 3 लाख 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

No comments