शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़ेे शिक्षकों ने नगर परिषद द्वारा जनगणना के लिए आवंटित एचएलबी और अन्य समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों के एक शिष्टमण्डल ने प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में बताया कि शहरी जनगणना में नगर परिषद द्वारा कार्य विभाजन सही न होने के कारण प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कार्य क्षेत्र में कुछ प्रगणकों को छोटा एरिया दिया गया है तथा बहुत से प्रगणकों को बहुत बड़ा क्षेेत्र दिया गया है। जिसमें एक प्रगणक को 700 से 800 घरों का मकान सूचीकरण कार्य एक माह में कर पाना संभव नहीं है।

No comments