Breaking News

श्याम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु, 27 मई से लगेगा श्रीश्याम एकादशी मेला


श्रीगंगानगर के सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर सुदामा नगर में आयोजित विशाल श्याम जागरण में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे। भजन प्रवाहकों रमन वर्मा, पवन वर्मा, नरेंद्र व अन्य कलाकारों ने बाबा श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि 27 मई से दो दिवसीय श्रीश्यामजी एकादशी मेले का आयोजन होगा। एकादशी पर सुबह से श्रद्धालु ध्वजा लेकर मंदिर पहुंचेंगे तथा दिनभर ध्वजा यात्राओं का दौर चलेगा। मंदिर में दूर-दूर से श्याम भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

No comments