Breaking News

विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद को समर्पित 'श्री सिद्धि विनायक फाउंडेशन' बना सहारा


जयपुर में समाजसेवा और जनहित के उद्देश्य से स्थापित श्री सिद्धि विनायक फाउंडेशन विदेशों में परेशान भारतीय नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रही है। संस्था की स्थापना 20 फरवरी 2022 को की गई थी। 
संगठन का मुख्य उद्देश्य विदेशों में विभिन्न कारणों से कठिनाइयों का सामना कर रहे भारतीय प्रवासी नागरिकों को समयबद्ध एवं हर संभव सहायता उपलब्ध करवाना है। फाउंडेशन द्वारा भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट,वीज़ा,विदेश यात्रा,विदेश में अध्ययन, प्रवास संबंधी समस्याओं पर नि:शुल्क परामर्श और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। फाउंडेशन के चेयरमैन सेवानिवृत आईएफएस विवेक जैफ है।

No comments