Breaking News

33 हजार की नगदी सहित दो सटोरिये गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के कोतवाली व जवाहरनगर पुलिस ने हजारों रुपए की नगदी सहित दो सटोरिए गिरफ्तार कर लिये।
एएसआई गुरमेल सिंह ने जस्सा सिंह मार्ग पर किंग्स वसुधा कॉलोनी के निकट रजत अरोड़ा पुत्र पवन अरोड़ा निवासी शिव मंदिर के निकट दावड़ा कॉलोनी को पर्ची सट्टा करते हुए 25 हजार 500 रुपए की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया।
इधर जवाहरनगर पुलिस के हवलदार मुकेशचंद मीणा ने महालक्ष्मी ऑटो ई-रिक्शा के निकट पर्ची सट्टा करते हुए अजय पुत्र सतीश भाअ निवासी आजादनगर को 7 हजार 30 रुपए की सट्टा रकम सहित काबू कर लिया।

No comments