हमले में पिता-पुत्र सहित तीन जने घायल
श्रीगंगानगर के समेजा कोठी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 5 केएसडी बी में दो पक्षों में भिड़न्त हो गई। एक पक्ष के हथियारों से लैस आधा दर्जन लोगों ने पिता-पुत्र सहित तीन जनों को घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर परस्पर मुकदमे दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी सोहनलाल पुत्र छोटूराम नायक ने रिपोर्ट दी कि मैं व अभिषेक नायक अपने गांव से बांडा किसी काम के लिए जा रहे थे। गांव की गली में सुभाषचन्द्र, तनसुख पुत्र श्रवण, मदनलाल नायक, मदनलाल का साला ने लाठियों व कुल्हाड़ी से हम दोनों पर हमला कर दिया।

No comments