Breaking News

श्री गोरखनाथ मंदिर के विशाल जागरण में झूमे श्रद्धालु


श्रीगंगानगर के गांव ताखरावाली स्थित श्री गोरखनाथ जी मंदिर में द्वितीय विशाल जागरण का आयोजन श्रद्धा व भक्ति भाव से किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर पुजारी दौलतनाथ ने ज्योत प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ किया।  जागरण में भजन गायक भीमसेन वर्मा ने गुरु गोरखनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
जागरण में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गुरु गोरखनाथ के दरबार में माथा टेककर मन्नतें मांगीं। 

No comments