Breaking News

सासाराम जंक्शन पर ट्रेन में लगी आग, 5वीं बोगी जलकर स्वाहा


बिहार में रोहतास जिले के सासाराम में आज सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सासाराम-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में अचानक आग लग गई. घटना सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 की बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. राहत की बात यह रही कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

No comments