Breaking News

राजस्थान में 25,000 शिक्षकों के लिए खुलेगी प्रमोशन की राह, 20 मई से शुरू होगी प्रक्रिया


राजस्थान में कार्यरत तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले छह सत्रों से लंबित चल रही पदोन्नतियों का रास्ता अब साफ हो गया है। शिक्षा विभाग ने वरिष्ठता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत 20 मई से प्रक्रिया प्रारंभ होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के निदेशक सीताराम जाट ने सभी संयुक्त निदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। राजसमंद जिले में लगभग 2,177 तृतीय श्रेणी शिक्षक कार्यरत हैं। जिन्हे भी प्रमोशन का इंतजार है।

No comments