वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ, राहुल ने लगाया गले
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके साथ ही एक दशक बाद कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार केरल की सत्ता में वापस आ गई. केरल के राज्यपाल आरवी आर्लेकर ने सतीशन के साथ 21 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को भी पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई.
केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन सीधा राहुल गांधी से मिलने आए, जहां उन्होंने गले मिलकर अभिवादन किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे. इस शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई.

No comments