श्याम के भक्तों के लिए अलर्ट! मंदिर बंद
भक्तों के लिए खाटूश्याम जी मंदिर बंद रहने वाला है. इसको लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सूचना जारी कर दी है. मंदिर कमेटी के अनुसार विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार के चलते मंदिर को करीब 19 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से दर्शन नहीं मिल सकेंगे.
मंदिर बंद रहने के समय की जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि 19 मई मंगलवार रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद 20 मई को पूरे दिन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा. इस अवधि में मंदिर के मुख्य पुजारियों द्वारा तिलक श्रृंगार और विशेष पूजा संपन्न की जाएगी.

No comments