मारवाड़ में नशे की मनुहार करने पर छोड़ेंगे खाना-प्रोग्राम
राजस्थान के मारवाड़ में गुर्जर समाज में अब किसी भी सामाजिक समारोह में नशे की मनुहार नहीं होगी। अगर किसी आयोजन में डोडा, अफीम या शराब जैसी नशे की चीजों की मनुहार की गई तो समाज के लोग वहां खाना नहीं खाएंगे और कार्यक्रम छोड़कर चले जाएंगे।
इतना ही नहीं, इसकी सूचना पुलिस को भी दी जाएगी। समाज ने बाल विवाह और मृत्युभोज जैसी कुरीतियों पर भी रोक लगाने का फैसला किया है। वहीं गंगाप्रसादी में मिठाई के नाम पर सिर्फ लापसी बनाई जाएगी। इसके अलावा रोटी और सब्जी बनेगी।

No comments