Breaking News

जांच के लिए सीआईडी सीबी की टीम गंगानगर पहुंची


श्रीगंगानगर विधायक सेवा केन्द्र में विगत 30 अपे्रल को एमएलए जयदीप बिहाणी व आरयूआईडीपी के एईएन जगनलाल बैरवा के बीच मारपीट प्रकरण की जांच के लिए सीआईडी सीबी की टीम श्रीगंगानगर पहुंची हुई है। बीकानेर में नियुक्त एएसपी रघुवीर शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। उन्होंने बयान दर्ज करवाने के लिए दोनों पक्षों के गवाहों को भी बुलाया हुआ है। 
एएसपी रघुवीर शर्मा दोनों पक्षों की ओर से दर्ज करवाये मुकदमे में जांच अधिकारी नियुक्त हैं। जांच अधिकारी ने पीडि़त एईएन जगनलाल बैरवा को भी बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया था, लेकिन पीठ में दर्द होने के कारण बैरवा जांच अधिकारी के पास बयान देने नहीं पहुंचे।
इस प्रकरण के बारे में जानकारी लेने के लिए एएसपी रघुवीर शर्मा से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। 

No comments