परिवार वाले घर में सोते रहे, सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ कस्बे की किशनपुरा आबादी में स्थित एक घर में रहने वाला परिवार सोता रहा और अज्ञात चोर घर से सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गये।
पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 13 में रहने वाले मुखराम जाट ने रिपोर्ट दी कि 14 मई की रात तीन से चार बजे के बीच परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात एक कमरे का ताला तोड़ कर एक तोला सोने के एक जोड़ी टोप्स, एक मंगलसूत्र, 30 तोला चांदी की पाजेब, चांदी के दस बिछवा, चांदी की 15 अगूंठी, बीस हजार रुपए की नगदी चोरी करके ले गया।

No comments