Breaking News

मौसम विभाग से सामान चोरी


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र की मीरा चौक पुलिस चौकी के निकट स्थित मौसम विभाग अशोकनगर से सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मौसम विभाग के प्रभारी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मौसम राडार स्टेशन के प्रभारी अकुंर गर्ग ने रिपोर्ट दी कि 15-16 मई की रात को अज्ञात व्यक्ति स्टेशन से 70 फुट सोलर कॉपर वायर,दो सैटेलाइट कॉपर वायर 150 फुट, अर्थिग स्ट्रिप्स 80 फुट, प्लास्टिक कोन्दुइत पाइप व अन्य सामान चोरी करके ले गये। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 15-20 हजार रुपए है। 

No comments