Breaking News

जिला कलेक्टर और यूआईटी सचिव आज हाईकोर्ट में हुए पेश


भूमि अधिग्रहण के मामले में विवाद के चलते  जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव और यूआईटी सचिव अशोक असीजा आज हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में पेश हुए। जिला प्रशासन और यूआईटी की कार्यवाही के खिलाफ परिवादी अजय कुमार की ओर से हाईकोर्ट जोधपुर में अवमानना याचिका दायर की गई थी।  
15 मई को जस्टिस अशोक कुमार जैन की बैंच ने मामले की  सुनवाई करते हुए जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट श्रीगंगानगर, यूआईटी सचिव को 18 मई को जमानती वारंट से तलब  करने के आदेश जारी किए थे।  वहीं यूआईटी के तहसीलदार मुकुल टाक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। कोर्ट के इस आदेश की पालना में आज तीनों अधिकारी हाईकोर्ट में पेश हुए। 

No comments