दुकानदार महिला के कान से सोने की बाली लूटी
सादुलशहर कस्बे के वार्ड नम्बर 8 में परचून की दुकान चलाने वाली बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बाली लूट ली गई। दो झपटमार बाइक पर सवार होकर आये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय दुकानदार जावेदा पत्नी इकबाल खान ने रिपोर्ट दी कि वह दोपहर 12 बजे अपनी दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आये दो युवक दुकान में घुस गये। मेरे दाहिने कान में पहनी बाली छीन कर मुझे धक्का दे दिया। मैं नीचे गिर गई। बायीं बगल व कान में दर्द हो रहा है। मैंने शोर मचाया, तो आसपास के लोग एकत्रित हो गये। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन झपटमार मौके से फरार हो गये। मुकदमे की जांच एसआई शंभुदयाल को सौंपी गई है।

No comments