दुकान में घुस कर बाप-बेटी से मारपीट
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में साधुवाली कैंट के सामने स्थित निर्मल मेडिकल स्टोर पर दुकानदार व उसकी बेटी के साथ मारपीट कर दी गई। मारपीट की शिकार बेटी ने अपने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार सेतिया फार्म गली नम्बर 6 निवासी कोमल कौर ने रिपोर्ट दी मेरे पिता गुरदीप सिह साधुवाली कैंट के सामने निर्मल मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मेरा पति तरसेम सिंह पुत्र जगजीत सिंह निवासी महिला पार्क के निकट, मेरी साथ जसप्रीत कौर मेरे पिता की दुकान पर आये और मेरे पिता गुरदीप सिंह से गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

No comments