अयोध्या के दुर्गा मंदिर में 29 मई को ध्वजारोहण समारोह, 3500 से अधिक महिलाएं बनेंगी अतिथि
रामजन्मभूमि परिसर के परकोटे में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म ध्वजा का आरोहण 29 मई को साध्वी ऋतंभरा के हाथों प्रस्तावित है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस आयोजन को मातृशक्ति के नाम समर्पित किया है।
इसी कारण साध्वी ऋतंभरा के अलावा 3500 से अधिक महिलाओं को ही आमंत्रित किया गया है। इनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति और भाजपा सहित अन्य महिला संगठनों की बड़ी पदाधिकारी शामिल हैं। आयोजन शाम छह बजे से मां दुर्गा मंदिर के सामने परकोटे के बाहर उत्तर दिशा में होगा।

No comments