ग्रामीणों ने खुद ठीक की पेयजल लाइन:जलदाय विभाग की अनदेखी से परेशान होकर किया काम
सरदारशहर के पूलासर ग्राम पंचायत के वार्ड 6 में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने रविवार को स्वयं पेयजल लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। लंबे समय से परेशान ग्रामीणों ने विभाग की अनदेखी के बाद यह कदम उठाया।
मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति में रुकावट आने के कारण बीते कई दिनों से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को कई बार सूचित किया था।

No comments