खेत में 4 दिशाओं में रखे टीटहरी के अंडे! मानसून के चारों महीनों में बंपर बारिश का शुभ संकेत
मानसून का इंतजार कर रहे किसानों के बीच इन दिनों प्रकृति का एक संकेत चर्चा का विषय बना हुआ है। चित्तौडग़ढ़ जिले में नगर कस्बे के एक खेत में टीटहरी पक्षी ने दो अलग-अलग स्थानों पर 4-4 अंडे दिए है। खेत में मिले 4 अंडों को ग्रामीण इस बार अच्छे मानसून और भरपूर बारिश का संकेत मान रहे हैं। छोटीसादड़ी के किसानों ने कहा कि खेत में टीटहरियों ने कुल चार अंडे दिए हैं। खास बात यह है कि चारों अंडों के मुंह अलग-अलग दिशाओं में हैं। ग्रामीण मान्यता के अनुसार अंडों की दिशा और स्थिति से आगामी बारिश का अनुमान लगाया जाता है।

No comments