Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत-पाक बॉर्डर पर हलचल, गृह मंत्री उतरेंगे ग्राउंड ज़ीरो पर


मिडिल ईस्ट में चल रहे वैश्विक तनाव और सामरिक दृष्टिकोण से संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को परखने खुद मैदान में उतर रहे हैं। आगामी 25 मई को अमित शाह का बीकानेर आगमन प्रस्तावित है। बीकानेर डिवीजन का बॉर्डर इलाका सीधे तौर पर पाकिस्तान की नापाक हरकतों की जद में रहता है, इसलिए इस दौरे को राष्ट्रीय सुरक्षा और मरुधरा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस महा-दौरे की पूर्व तैयारी को लेकर रविवार को बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक हाई-लेवल प्री-विजिट मीटिंग की।

No comments