जोधपुर मंडल की 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, कई का रूट बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में ट्रैक पर चल रहे विकास कार्यों के कारण रेल यातायात प्रभावित रहने वाला है। रेलवे ने 20 से 22 मई तक कई मुख्य ट्रेनों को पूरी तरह और कुछ को आंशिक रूप से रद्द करने का फैसला किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है।
तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसी परिचालन कारण से 20 से 22 मई तक 3 दिनों के लिए कुल 8 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

No comments