Breaking News

नगर निगम में हेल्थ इंस्पेक्टर रिश्वत लेते ट्रैप


राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो ने जयपुर नगर निगम में कार्रवाई करते हुए हेल्थ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। एक दलाल को भी पकड़ा गया है। 
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया। फिलहाल एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

No comments