भावों में बड़ी गिरावट से किसानों को लगा तगड़ा झटका, सौंफ के 4000 रुपए गिरे दाम
नागौर की कृषि उपज मंडी में पिछले 10 दिन के दौरान मसाला जिंसों ने बाजार को पूरी तरह गरमाए रखा। खास तौर पर जीरा, सौंफ और इसबगोल में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंडी में हुई खरीद-फरोख्त के दौरान जीरे के भाव पहले तेजी से बढ़े और फिर अचानक टूट गए। सौंफ में सबसे ज्यादा अस्थिरता रही, जहां भाव 19 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचने के बाद 4 हजार रुपए तक नीचे आ गए। कई किसानों को उतरते-चढ़ते भावों के बीच तगड़ा झटका लगा है।

No comments