एसएमएस हॉस्पिटल में 45 मिनट तक बिजली गुल:बिना सूचना काटी गई लाइट
राजस्थान के सबसे बड़ी सरकारी सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह बड़ा मिसमैनेजमेंट सामने आया। हॉस्पिटल की मुख्य बिल्डिंग के करीब 30 फीसदी एरिया में अचानक बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। और सुबह 7.30 बजे से करीब 8.15 बजे तक ऐसे ही हालात बने रहे। बिना सूचना के सुबह करीब 45 मिनट तक लाइट काट दी गई।
बड़ी बात है कि बिल्डिंग में मेंटेनेंस का काम देख रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी तक नहीं लगी। जबकि करीब पौन घंटे तक बिजली सप्लाई बंद थी।

No comments