सब्जी की रेहड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद
श्रीगंगानगर में नई धानमंडी गेट के पास सब्जी की रेहड़ी लगाने की बात को लेकर दो पक्षों मेंं विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र सहित एक अन्य पर हमला करके घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कुम्हार मौहल्ला निवासी 50 वर्षीय परवेज हुसैन ने रिपोर्ट दी कि मैं धानमंडी के गेट के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता हूं। मेरे साथ मेरा बेटा सम्मद अली भी काम करता है। मैं निजी अस्पताल में गया हुआ था। पीछे से मेरे बेटे सम्मद अली ने फोन पर बताया कि कुछ लोग अपनी रेहड़ी हटवा रहे हैं। मैं मौके पर पहुंचा, तो पहले से सबर, सबन, फयान, खुर्रम खड़े थे। इन लोगों ने मुझे कहाकि यहां रेहड़ी मत लगाया करो।

No comments