Breaking News

दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, एक घायल


श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ शहर पुलिस थाना क्षेत्र में करणी माता मंदिर के निकट दो बाइकों की टक्कर मेें एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार भाट बस्ती माणकसर निवासी अर्जुन भाट ने रिपोर्ट दी कि मेरा भाई रमेश व रिश्तेदार बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में मंदिर के निकट प्लेटिना बाइक के चालक रोहित पुत्र जसराम निवासी रंगमहल ने रमेश की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रमेश के सिर में गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे में मेरा रिश्तेदार डगलाराम घायल हो गया।

No comments