मंदिर के दानपात्र से डेढ़ लाख रुपए की नगदी चोरी
हनुमानगढ़ के भिरानी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव झिनोदा में स्थित जोतराम भूभता सिद्ध मंदिर से डेढ़ लाख रुपए की नगदी चोरी हो गई। पुजारी युवक सुबह पांच मंदिर में पहुंचा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश चन्द्र जाट ने रिपोर्ट दी कि हमारे प्लॉट में मंदिर बना हुआ है। मैं व मेरे पिता मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं। विगत 11 मई की रात 12 बजे अज्ञात व्यक्ति मंदिर का ताला तोड़ कर दानपात्र से एक लाख 45 हजार रुपए की नगदी चोरी करके ले गये। इस राशि में बीस-बीस रुपए की 45 गड्डी व दस-दस रुपए की 50 गड्डी थी।

No comments