एनएसयूआई का नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन
श्रीगंगानगर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने नीट-2026 पेपर लीक के विरोध में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग की।
एनएसयूआई कार्यकर्ता शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक स्थित सांसद आवास से पैदल मार्च निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र सरकार व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एनटीए को भंग करने तथा पेपर लीक मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

No comments