Breaking News

सूने मकान से एक किलो चांदी, सोने के जेवरात व दो लाख की नगदी चोरी


हनुमानगढ़ भादरा कस्बे के वार्ड नम्बर 9 में बैद जी की बाड़ी के पास स्थित सूने मकान से सोना, चांदी व नगदी चोरी हो गई। घर का मालिक विदेश में रहता है। पीछे घर में उसकी पत्नी व बच्चे रहते हैं, वह भी बाहर गये हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 9 निवासी कयूम खां पुत्र नियामत खां ने रिपोर्ट दी कि मेरा बड़ा भाई इमरान खां पुत्र नियामत खां का मकान मेरे घर के पास ही है। इमरान खां विदेश में रहता है। मेरी भाभी व बच्चे भी बाहर रहते हैं। 26 मई की रात दो बजे दो-तीन जनों ने मकान का  ताला तोड़ कर एक किलो चांदी, एक तोला सोना के जेवर व दो लाख रुपए की नगदी चोरी कर ली। 

No comments