Breaking News

कैमिस्ट हत्याकांड का खुलासा, छह गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र में एसएसबी रोड़ शिव मंदिर के पीछे स्थित भारद्वाज कॉलोनी से अपहृत केमिस्ट कपिल जिंदल हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में महिला सहित 6 जनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जिला सिविल अस्पताल में बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि कपिल जिंदल निवासी 52 आरबी पदमपुर की लाश मंगलवार शाम हनुमानगढ़ जिले में इंदिरा गांधी नहर के मसीतांवाली हैड से बरामद हुई थी। शव के दोनों हाथ-पांव बंधे हुए थे। शव को पॉलिथिन में पैक करके बांधा हुआ था। 

No comments