मैनेजर व दो महिलाएं गिरफ्तार
हनुमानगढ़ बस स्टेंड के निकट स्थित होटल रॉयल में वेश्यावृत्ति का मामला सामने आया है। डीएसपी मीनाक्षी ने जंक्शन पुलिस के साथ होटल में दबिश देकर वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ किया। डीएसपी की ओर से दो महिलाओं व होटल मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
जांच अधिकारी व महिला थाना प्रभारी सीआई राजनदीप कौर ने बताया कि मौके से हनुमानगढ़ निवासी पूजा, गंगानगर निवासी सरस्वती व मैनेजर हरीश निवासी हनुमानगढ़ को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया गया था। सरस्वती मूल रूप से कोलकत्ता की रहने वाली है। वह फिलहाल कई सालों से गंगानगर रहती है।

No comments