Breaking News

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम:5 दिन में दूसरी बार बढ़ी कीमत


पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट में फिर बढ़ोतरी कर दी है। मंगलवार से ही नई रेट लागू हो गई है। पेट्रोल की कीमत करीब 94 पैसे और डीजल की कीमत करीब 91 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ी है।
रेट बढऩे के बाद राजधानी जयपुर में पेट्रोल का दाम 108.91 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल के दाम 94.14 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 15 मई को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण भाव बढ़े हैं।

No comments