Breaking News

राजस्थान न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल; 120 से ज्यादा जजों के तबादले, देखें लिस्ट


राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश और सिविल जज कैडर के 126 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश दिए गए हैं।
बता दें कि इस फेरबदल के तहत फैमिली कोर्ट, एनडीपीएस कोर्ट, पॉक्सो कोर्ट, कमर्शियल कोर्ट और भ्रष्टाचार निवारण अदालतों के जजों को बदला गया है। सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments