राजस्थान में कर्मचारियों का आर-पार आंदोलन! 20 मई से चेतावनी अभियान
राजस्थान कर्मचारियों की लंबित मांगों और राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम से जुड़े मुद्दों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। राजधानी जयपुर स्थित गवर्नमेंट प्रेस कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय आपातकालीन महाबैठक में कर्मचारी नेताओं ने सरकार के रवैये पर तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की।
19 मई को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम मुख्य सचिव को चेतावनी ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 20 मई से प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष, जिला कलेक्टरों, विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।

No comments