गुरुग्राम-फरीदाबाद समेत एनसीआर में सीएनजी-इलेक्ट्रिक गाडिय़ों से ही चलेंगी ओला-उबर
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण और ट्रैफिक चुनौतियों से निपटने के लिए हरियाणा की सैनी सरकार ने एप आधारित टैक्सी और डिलीवरी सेवाओं पर बड़ा फैसला लिया है।
नए ऑटो रिक्शा भी केवल सीएनजी या इलेक्ट्रिक ही होंगे। कैबिनेट ने सोमवार को हरियाणा मोटर व्हीकल रूल्स-1993 में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदूषण कम करना, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और हरियाणा में 'क्लीन मोबिलिटी माडलÓ को तेजी से लागू करना है। एग्रीगेटर और डिलीवरी सेवा प्रदाताओं के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।

No comments