Breaking News

देशभर में भीषण गर्मी का तांडव : राजस्थान सहित 6 राज्यों में पारा 46 डिग्री पार


उत्तर और मध्य भारत के 10 राज्यों में इस हफ्ते भीषण गर्मी और जानलेवा हीटवेव (लू) का प्रकोप जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के एक बड़े हिस्से में तापमान 45एष्ट से ऊपर पहुंच चुका है और आने वाले 24 मई तक हालात से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी लगातार गर्म हो रही हैं, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। 
राजस्थान के 9 शहरों में पारा 45 से 47 डिग्री के बीच चल रहा है। राज्य के करीब 200 गांव-शहरों में पानी का भारी संकट खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश के भी 22 शहरों में सीजन में पहली बार तापमान 44एष्ट के पार पहुंच गया है।

No comments